खो-खो प्रतियोगिता मे अवध विश्वविद्यालय को मिला रजत पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ,अयोध्या को देशभगत विश्वविद्यालय, मंडी, गोविंदगढ़, पंजाब में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयी खो खो पुरुष प्रतियोगिता में शुक्रवार को रजत पदक मिला। खो-खो पुरुष की टीम ने पहले नॉकआउट मैच में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 12- 10 से व दूसरे नॉकआउट मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 15-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाते हुए उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खो खो पुरुष प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अवध विश्वविद्यालय की टीम को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 3 पॉइंट के अंतर से पराजित कर फ़ाइनल में कब्जा किया। अवध विश्वविद्यालय को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। इसके पूर्व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक व दो कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं यह विश्वविद्यालय का पांचवा पदक है। टीम मैनेजर डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा व कोच संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम कप्तान शिवेंद्र सिंह, रजत,आशीष, सुरेश, प्रशांत व इंदराज ने पूरे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने सभी प्रतिभागियो को बधाई दी। साथ ही प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो0 एम0पी0 सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 आर0के0 तिवारी, कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ0 संतोष गौड़, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 मनीष सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र, डॉ0 संघर्ष सिंह, डॉ0 अर्जुन सिंह, डॉ0 अनिल मिश्र, डॉ0 कपिल राणा, डॉ0प्रतिभा त्रिपाठी, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह सहित अन्य ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya