सोशल साइट्स पर निजी जानकारी देने से बचे : प्रो. दिव्या तंवर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– अवध विश्वविद्यालय में साइबर क्राइम विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत रविवार को साइबर क्राइम विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा की प्रो0 दिव्या तंवर रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से जागरूक करते हुए कहा कि आये दिन हैकर्स इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोगों के डेटा को आसानी से चुराकर अंजाम दे रहे है। इन हैकर्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि अंजाने एप्लीकेशन को ओपेन करते ही हैकर्स आपकी पहचान की चोरी कर आपकी निजी जानकारी प्राप्त कर लेते है। साइबर स्टॉकिंग, सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस जैसे मॉलवेयर बनाना या भेजना या फिर पैसे के लिए डेटा चोरी करना शामिल है। इसमें पढ़े-लिखे लोग आसानी से फस जा रहे है। इसके अतिरिक्त स्पैम ईमेल भेजकर या फेक वेबसाइट के माध्यम से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त लेते है। क्रेडिट या डेबिट कार्ड या फिर बैंक विवरण के बारे में भी हैकर्स द्वारा जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की जाती है।

हैकर जानकारी चुरा लेने के बाद अवांछित धन आसानी से निकाल सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में हर दूसरे सेकंड में एक महिला साइबर क्राइम की शिकार हो रही है। हैंकर के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक आसान तरीका बन गया है। इससे महिला सुरक्षा को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी अपलोड करने से बचे। प्राइवेसी सेंटिग का इस्तेमाल करने के साथ अंजाने लोगों को फेसबुक पर न जोड़े। इसके अलावा अपना बैक अंकाउट नम्बर व पासवर्ड किसी से साझा न करें।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

इंटरनेट बैकिंग व बैंकिग ट्राजिक्शन का प्रयोग कभी सार्वजनिक स्थान पर न करें। यदि महिला साइबर क्राइम की शिकार होती है तो उसे तुरंत ही पुलिस को अपराध की जानकारी देनी चाहिए। समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ, प्रो. तुहिना वर्मा ने छात्रो तथा अभिभावकों को बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई। स्वागत बोधन इंजीनियर मनीषा यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निहारिका सिंह ने किया। तकनीकी सहयोग इंजीनियर निधि प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ महिमा चौरसिया, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ स्नेहा पटेल, सुश्री गायत्री, तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं जुड़े रहें।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya