अवधेश यादव जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार वर्मा मन्त्री व फूलचन्द सरोज बने कोषाध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा

अयोध्या। आखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या की महत्वपूर्ण बैठक होटल शाने अवध के सभागार में आहूत की गयी, जिसमें शिक्षा,शिक्षक एवं संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए  सुशील कुमार पाण्डेय के द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर अवधेश यादव सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय डेरामूसी शिक्षा क्षेत्र सोहावल, जिलामन्त्री पद पर अशोक कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चौधरी का पुरवा शिक्षा क्षेत्र रुदौली एवं कोषाध्यक्ष पद पर फूल चन्द सरोज सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहन्ना शिक्षा क्षेत्र रुदौली को उपरोक्त पदों पर जनपद स्तर पर अधिकृत किया गया।

बताते चलें कि पूर्व प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुशील कुमार पाण्डेय से अलग होकर एक नई प्रदेश कार्यकारिणी बना ली और अपना अलग प्रदेश अध्यक्ष बना लिया, और अपना अलग प्रदेश अध्यक्ष बना लिया, जब कि सुशील कुमार पाण्डेय अभी भी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर विद्यमान है, अतः उपस्थित समस्त सम्मानित शिक्षकों ने सुशील कुमार पाण्डेय के साथ हुए विश्वासघाती कदम की निंदा करते हुए उनके सानिध्य में बने रहने का निर्णय लिया, हम लोगों ने अपना मूल संगठन नहीं छोड़ा है इसलिए आदरणीय सुशील कुमार पाण्डेय के साथ शिक्षा, शिक्षक एवं संगठन हित में सतत संघर्ष करते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह प्रतिबद्धता व्यक्त की कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी के संपूर्ण पदों पर चयन कर लिया जाए, तत्पश्चात ब्लाकों में शिक्षक अधिवेशन करके ब्लाकों की कार्यकारिणी का गठन करके संगठन का विस्तार किया जाए। कार्यक्रम में प्रहलाद वर्मा, डॉ मनुजेश यादव रंजीत यादव, उमाशंकर, राम मूरत राय संजीत यादव, भास्कर यादव, दिनेश सिंह, रीता चौहान, प्रेमलता यादव, सीमा विश्वकर्मा, देवेंद्र प्रताप, डॉ मुकेश आनंद, मनोज यादव, डॉ आलोक, राजू यादव, सुरेश कुमार,वीरेंद्र वर्मा, उमेश, चंदेश कुमार, दुर्गेश कुमार, महेंद्र वर्मा, रमाकांत वर्मा, प्रदीप मौर्या, हरीश कुमार, राजकुमार वर्मा, रमेश कुमार, सूरज प्रकाश, चौथी राम वर्मा, अमूल्य यादव, पंकज यादव, श्याम जी वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सत्य प्रकाश यादव, राजू यादव, राधेश्याम रावत, अजय वर्मा शहाबुद्दीन, भास्कर,रमेश कुमार, ,मानवेंद्र वर्मा, राजेश यादव, रमाकांत वर्मा, इंद्रभान वर्मा, योगेश यादव, सुनील यादव, अशोक रावत जिला जीत वर्मा सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya