अवध विवि की छात्रा नीलम ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। चौधरी वंशी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी, हरियाणा में चल रही अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाडी छात्रा नीलम ने फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके पूर्व प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पहलवानों ने तीन कांस्य पदक जीते है। महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से नीलम ने भी कांस्य पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।

छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राएं भी अच्छा प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। यह महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण है। इसके लिए उन्होंने टीम कोच सुभाष भारद्वाज को बधाई दी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ी छात्रा नीलम की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों से अभी और पदकों की उम्मीद की जा रही है। इन खिलाड़ियों को खेल में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से हर सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलपति ओ.एस. डी. डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ,डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. कपिल राणा ,डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. अयूब सिद्दीकी सहित अन्य ने बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya