अवध विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मिला पहला कांस्य पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गुड़िया को मिला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की गुड़िया ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। बैंगलुरू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलेटिक्स 400 मीटर हर्डल में अवध विश्वविद्यालय की एथलीट गुड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को पहला कांस्य पदक दिलाई। इसके पहले अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी गुड़िया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को 400 मीटर हर्डल में कांस्य पदक दिलाया है। गुड़िया ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ़में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।

एथलीट गुड़िया के शानदार प्रदर्शन पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में साबित कर दिया है कि यहां प्रतिभाओं की कमी नही है। खिलाड़ी के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। अच्छे प्रदर्शन के लिए निरन्तर अभ्यास आवश्यक है। श्रेष्ठ प्रदर्शन का यहीं मूल मंत्र है। क्रीड़ा सचिव डॉ0 आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स में खिलाड़ियों से और पदकों की उम्मीद है क्योंकि यहां के खिलाडी निरंतर सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहे है।

इसका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह को जाता है। क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो.जसवंत सिंह ने बताया कि खेल के प्रति निष्ठा से सफलता प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय की खिलाड़ी सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्रा, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एस. एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. वी. पी. सिंह, महामंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ. संतोष गौड, डॉ सीमा पाण्डेय, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अयूब सिद्दीकी, सुरेश सिंह, कुमार मंगलम सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya