अवध विश्वविद्यालय को पौधरोपण के लिए मिली महत्वूर्ण जिम्मेदारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उ.प्र. शासन द्वारा 2020 वर्षा काल में 25 करोड़ पौधरोपण किया जा रहा है। जिसमें वन विभाग, विभागीय संसाधनों से 10 करोड़ पौधरोपण और अन्य विभागों द्वारा 15 करोड़ पौधरोपण राज्य के सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में लगाए जाएंगे। प्रदेश के अयोध्या मंडल में अन्य विभागों द्वारा कराए जाने वाले वृक्षारोपण के समवर्ती अनुश्रवण एवं स्थलीय सत्यापन कार्य डॉ राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के माध्यम से कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी ने कुलपति को पत्र भेजकर इस संदर्भ में 31 मई तक प्रस्ताव मांगा है। अवध विश्वविद्यालय ग्रीन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी ग्रीन समिति के सचिव डॉ विनोद कुमार चौधरी को दी गई है।

इसे भी पढ़े  गुरु और शिष्य की परंपरा भारत में सदियों से जीवंत रही : आनंदीबेन पटेल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya