अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो पलटा, चालक गंभीर घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर अवस्था में लखनऊ किया रेफर

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर इब्राहिमपुर गांव के पास आटो चालक को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस सड़क दुर्घटना में आटो हाईवे पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सवारी का इंतजार कर रहा आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल आटो चालक को अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

आरोप है कि ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर के मजरे नेवादा निवासी प्रकाश चंद्र मिश्र उम्र लगभग 48 वर्ष जो सोहावल से अयोध्या कैंट टेंपो चला कर जीविका उपार्जन करता है। सोमवार को सुबह वह ग्राम इब्राहिमपुर के पास हाईवे के किनारे आटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आटो हाईवे पर पलट गया।

आटो में बैठे चालक प्रकाश चंद्र मिश्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। पूंछे जाने पर थाना प्रभारी रौनाही संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े  शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर निकाला क्रांतिकारी मार्च
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya