अयोध्या महोत्सव के लिए हुआ ऑडिशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग शो, किड्स रनवे के कम्पिटीशन के लिए 700 से अधिक कलाकारो ने दिया ऑडिशन


अयोध्या। अयोध्या महोत्सव 2023 के भव्य सफल आयोजन हेतु अयोध्या आइडल एवं मिस्टर मिस एंड मिसेज़ कल्चर इंडिया के ऑडिशन का आयोजन नाका चुंगी स्थित नील कंठ मैरिज लॉन में संपन्न हुआ। अयोध्या महोत्सव की सचिव व ऑडिशन की संयोजिका नाहिद कैफ ने बताया कि डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग शो, किड्स रनवे के कम्पिटीशन के लिए 700 से अधिक प्रतिभागी कलाकारों ने अपना ऑडिशन दिया। जिसमें प्रतिभागी कलाकारों का चयन निर्णायक मंडल में आकिब खान, डा बंदिता पाण्डेय व रेणुका आदि द्वारा किया गया।

ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों द्वारा अयोध्या महोत्सव में अपनी कला प्रदर्शन के लिए किया जाएगा जिसमें मॉडलिंग कंपीटिशन का फिनाले 7 जनवरी 2023 एवं अयोध्या आइडल का फिनाले 8 जनवरी 2023 को होगा। इसमें स्थानीय, क्षेत्रीय व राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कलाकार एवं कला साधक छात्र – छात्राओ ने भी प्रतिभाग किया। अयोध्या आयडाल के दोनों वर्गों से अलग अलग प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार राशि पचास हजार निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

ऑडिशन समिती में मुख्य रूप से श्रुति श्रीवास्तव, उज्ज्वल चौहान, निकिता चौहान, मो ताहा, अंकिता श्रीवास्तव तथा अयोध्या महोत्सव के उपाध्यक्ष अरूण द्विवेदी, अनुजेंद्र तिवारी, विवेक पाण्डेय, मोहित मिश्र, एस बी सागर प्रजापति, विजय यादव, रेगन जी, स्वाति, पूजा अरोड़ा, रवि चौधरी, अभिनव दूबे, अनुभव, राजेश आदि समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। ऑडिशन के बाद अयोध्या महोत्सव न्यास के महासचिव श्री आकाश अग्रवाल ने बताया कि विगत 14 वर्षों से आयोजित होने वाला अयोध्या महोत्सव इस वर्ष 29 दिसम्बर 2022 से 8 जनवरी 2023 तक होना सुनिश्चित हुआ है।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

यह आयोजन अयोध्या की कला, संस्कृति, वैभव, अध्यात्म, पर्यटन आदि के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। जिसमें दुखदुरिया व कन्या पूजन, राष्ट्रीय दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला साधक सम्मान अयोध्या आइडल, कला रंग चित्रकला प्रतियोगिता, संस्कार कुम्भ, कला साधक सम्मान, किसान गोष्ठी आदि में देश भर के विविध विधाओं के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर सम्मानित होते हैं और अपनी कलात्मक कौशल को नया आयाम स्थापित करते हुए देश में अपनी विषेश पहचान बनाते हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya