भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री बने अतुल मिश्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लाक निवासी 19 वर्षीय अतुल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का बीकापुर मण्डल महामंत्री मनोनीत किया गया है। मंडल महामंत्री पद पर मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रेवतीगंज बाजार में मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा एवं बीकापुर मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना की ओर से युवा मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अतुल मिश्रा युवा मोर्चा बीकापुर मंडल महामंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर मंडल महामंत्री बनाए गए अतुल मिश्रा ने कहा कि पार्टी हित में कार्य करेंगे तथा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya