ईंट निर्माता संघ के दूसरी बार प्रदेश महामंत्री बने अतुल कुमार सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उ0प्र0 ईंट निर्माता संघ का दूसरी बार अतुल कुमार सिंह को प्रदेश महामंत्री बनने पर जनपद ईंट निर्माता समिति ने खुशी का इजहार किया। स्थानीय होटल शाने अवध में जनपद ईंट निर्माता समिति की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री सिंह का शाल ओढ़ाकर व 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। बैठक में शीतकालीन में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए आगामी 01 फरवरी, 2020 से ईंट की फँुकाई कार्य आरम्भ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में श्री सिंह ने ईंट भट्ठों पर आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की एवं सरकारी देयों के भुगतान के पश्चात ही ईंट भट्ठा चलाने का अनुरोध किया। इस मौके पर बैठक व स्वागत कार्यक्रम में मनीराम वर्मा अध्यक्ष, सत्य प्रकाश सिंह महामंत्री, नारायण दास कोषाध्यक्ष, अर्जुन कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख व प्रेम नारायण शुक्ला, संजय सावलानी, सुरेश कोटवानी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, चन्द्रभान मौर्या, संजय सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, नसीर भाई, बसन्त लाल वर्मा, कुलदीप सिंह, आफताब भाई, राजू साधवानी, बबलू सिंह, सूरज सावलानी, वीरेन्द्र वर्मा, रूमी भाई, भोलानाथ वर्मा, संजय श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, मनीष तिवारी, मोन्टी भाई, अनूप तिवारी, प्रकाश केवलानी, राधेश्याम वर्मा, जंग बहादुर वर्मा, दिनेश खत्री आदि बड़ी संख्या में जनपद ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya