युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास, हालत गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावा गांव में एक दबंग युवक ने मंगलवार दोपहर साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलायी। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल मंडलीय चिकित्सालय ले गए पर स्थित गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अयोध्या अमर सिंह घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल किया।
नरियावां गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ आशुतोष सिंह 20 वर्ष पुत्र सूर्यसेन सिंह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कर्मा चौराहा से अपनी बाइक बनवाकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही गांव के करीब पहुचा गांव का ही एक दबंग युवक अपने 4-5 साथियों के साथ सड़क पर शशांक को रोककर बिना कुछ बातचीत के ताबड़तोड़ चार गोलियां झोंककर भाग निकले, जिसमें शशांक के एक गोली गले में, एक गोली पीठ में, एक गोली पेट में व एक गोली दाहिने तरफ सीने में लगने से घायल होकर गिर गया। पुत्र को गोली लगने की सूचना मिलते ही पिता सूर्यसेन सिंह प्रायबेट वाहन से इलाज के लिये मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर ले गए जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीण कुछ भी बताने का जहमत उठाना नहीं चाह रहे हैं। गांव में सन्नाटा है तथा तनाव व्याप्त है और पुलिस गश्त कर रही है। पिता सूर्यसेन सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान हो चुकी है। उनसे कोई पुरानी दुश्मनी भी नही है। इनके राजनिति में लगातार सहयोग भी करता आ रहा हूं। लेकिन आरोपी ने अपने पिता के कहने पर मेरे बेटे को गोली मारी है। समाचार लिखे जाने तक लखनऊ ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन चल रहा था। थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि जानकारी होने के बाद घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दिया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya