विद्यालय में चोरी का अफसल प्रयास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज।  कोतवाली इलाके में बंद चल रहे एक कन्या पाठशाला में चोरी करने का असफल प्रयास किया है। मामले में प्रधानाचार्या आशासिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर विवेचना एसआई सुनील सिंह यादव को सौपी है।

पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र के मुताबिक़ सुबह जब विद्यालय का अनुचर विद्यालय गया तो उसे जानकारी हुई। चोरो ने प्रवेश द्वार की कुण्डी गेट से काट कर वंही गिरा दिया था। चोरो ने अंदर घुसकर कमरों को खंगाला लेकिन उनको निराश होना पडा और कुछ नही मिला।

बताया जाता है कि सूनसान होने के कारण आये दिन अराजकतत्वो का विद्यालय में जमावड़ा रहता है। एसएचओ विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि केस दर्जकर चोरो की तलाश में पुलिस लगाई गयी है।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya