कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम का प्रयास विफल, किये गये गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं का आंदोलन

अयोध्या। केंद्र सरकार से पारित कृषि सुधार के तीनों कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को चक्का जाम आंदोलन था जो कि पुलिस के प्रयास से विफल रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या की ओर से फैजाबाद जंक्शन पर रेल का चक्का जाम करने का प्रयास विफल रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में फैजाबाद जंक्शन पर रेल का चक्का जाम करने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोककर गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन भेज दिया। भाकियू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज को खरीदने की गारंटी जैसे कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। तय समय पर शहीद उद्यान पर इकट्ठा होकर पंचायत शुरू कर दी। पंचायत में वक्ताओं ने तीनों कृषि कानून को किसान विरोधी बताया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लगातार डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद, बीज, दवा के दाम तो बढ़ाए जा रहे हैं परंतु कृषि उपज के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। 03 साल में एक भी रुपया गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया गया जिससे किसान कर्जदार होता जा रहा है।गिरफ्तारी देने वालों में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, सचिव शंकर पाल पांडेय, चंदू भाई पटेल, जगन्नाथ पटेल, रामप्रताप गुप्ता ,भागीरथी वर्मा, फूलचंद यादव ,मोहम्मद अली, रमेश पांडे ,जगतपाल सिंह संतोष वर्मा रामगोपाल मौर्य, नाथूराम यादव, विष्णु देव तिवारी, राज बहादुर वर्मा ,तिलक राम गुप्ता आदि 50 से अधिक कार्यकर्ता के नाम शामिल हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya