अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से अटल ने पूरी दुनिया में हांसिल किया सम्मान : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा

अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुराने भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भाजपाईयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व संचालन महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया।

मुख्य वक्ता सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से न केवल व्यापक स्वीकार्यता व पूरी दुनिया में सम्मान हासिल किया बल्कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके पथचिन्हों पर चलते हुए आज योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को प्रदान किया जा रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना आकर्षक था कि विपक्षी भी उनकी तारीफ किया करते थे। गांवों को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए उनके कार्यकाल में सड़को का जाल बिछाया गया।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकारें आयेंगी जाएंगी, पाटियां बनेगी बिगड़ेंगी मगर यह देश रहना चाहिए अटल जी के द्वारा कहा गया यह कथन आज भी राजनेताओं को प्रेरणा प्रदान करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अटल जी एक प्रखर राजनेता व ओजस्वी वक्ता थे। उनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर जनता को किये गये सम्बोधन आज भी लोगो की स्मृतियों में है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अटल जी पुण्य तिथि पर हम उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की जिस परिकल्पना को उन्होने आगे बढ़ाया था उसे हम निरंतर गति प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़े  मजदूर की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर, लोगों ने सम्मानित किया 

इस अवसर पर राघवेन्द्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, तिलकराम मौर्या, अशोका द्विवेदी, मंजू गुप्ता, शैलेन्दर कोरी, राजू सिंह, सुनील मिश्रा, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, सुरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, विजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, बुद्धिपाल प्रजापति, गणेश यादव, मनमोहन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya