पर्यावरणीय मानकों के पालन में उद्योगों की परख : डॉ. विनोद कुमार चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण के.एम. शुगर मिल्स

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए के.एम. शुगर मिल्स, अयोध्या का औद्योगिक भ्रमण कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश के तहत आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगो में पर्यावरण प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था। विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने मिल के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया, जिनमें क्रशिंग प्लांट, डिस्टिलरी, इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ई.टी.पी.) और को-जनरेशन पावर यूनिट शामिल थे।

मिल के तकनीकी अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को यह बताया कि उद्योग में किस प्रकार अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण एवं अक्षय ऊर्जा के उपाय अपनाए जाते हैं। विद्यार्थियों ने न केवल मिल की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और यह भी जाना कि पर्यावरणीय मानकों के पालन में उद्योगों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में सीखी हुई सैद्धांतिक जानकारी को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कि विद्यार्थियों के लिए उद्योग और अकादमिक जगत के बीच का यह सेतु का कार्य करेगा। भविष्य में शोध, परियोजनाओं और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।इस भ्रमण का नेतृत्व विभाग की संकाय सदस्य डा. नमिता गुप्ता, डा. संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया।विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि यह अनुभव उन्हें पर्यावरण विज्ञान की व्यवहारिकता को समझने में मदद करेगा। विभागीय संकाय सदस्यों ने भी इसे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव करार दिया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में इंग्लैंड के मेयर राज मिश्रा का भव्य स्वागत

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें पर्यावरण विज्ञान के औद्योगिक अनुप्रयोगों को गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया। औद्योगिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं में अनन्या अदिति बरनवाल, आस्था, सुहानी, ऋषिका , कंचन, विजय, प्रतिमा, सर्वेश, रजनीश, आलोक, रजनीश सहित बड़ी संख्या में छात्र रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya