-दो वर्षीय नई कार्यकारिणी का किया गया गठन, शैक्षिक और विकासोन्मुखी उन्नयन पर हुआ विमर्श
अयोध्या। एसएसवी इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की द्वितीय आमसभा बैठक में सर्वसम्मति से जीएसटी विभाग में कार्यरत आशुतोष मिश्र को संघ का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। योगेश कुमार यादव को संघ का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव ने की।
प्रधानाचार्य व संघ के पदेन उपाध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मौजूद अभिभावकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया है। अभिभावक जयशंकर प्रसाद, पिंकी मौर्या और सुमन तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है जबकि संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संघ में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी विद्यालय के उन्नयन और शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेगी। बैठक के आरंभ में शिक्षक व संघ के मंत्री अरुण कुमार दुबे ने सदन के समक्ष पिछली कार्यवाही को रखा। जिसका सभी सदस्यों ने पूर्वजोर अनुमोदन किया। आय-व्यय की समीक्षा के बाद अभिभावक अमीरुन निशा और आशुतोष मिश्रा सहित कई अभिभावकों व शिक्षक महेश नारायण यादव, डॉ.देवेंद्र मिश्रा, वारिज नयन शर्मा, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जग प्रसाद मौर्य, नंद किशोर उपाध्याय, श्रुति मिश्रा व आशीष द्विवेदी ने अपने- अपने विचार रखे। बैठक को पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय और जयसराज वर्मा ने भी संबोधित किया।
पूर्व अध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर संघ की ओर से प्रधानाचार्य डॉ.मणिशंकर तिवारी का अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिश्रा, कोषाध्यक्ष यादव और अन्य पदाधिकरियों का माल्यार्पण से स्वागत हुआ। बैठक में अभिभावक श्याम सिंह यादव, अरुण कुमार गौड़, रूपलता श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार गुप्ता, सुमन, संदेश कुमारी, अमरजीत मौर्य, नीता सिंह, वर्षा परिहार, शाहिदा खातून, ममता निषाद, पूजा सोनकर, पूजा गोंड, आशीष कुमार सहित कई अभिभावक व शिक्षक सुरेंद्र देव तिवारी, अमर चतुर्वेदी, अनुपम कुमार, अशोक साहनी, अवधेश सिंह, राजीव शुक्ला, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, सुमन यादव, स्नेहा सिंह, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कौशल पटेल, नितिन पाण्डेय मौजूद रहे।