श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित भंडारे में लगभग डेढ़ लाख लोगों की हुई भोजन सेवा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व विश्राम की व्यवस्था


अयोध्या। श्री अयोध्या न्यास के तत्वाधान में पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा तीन दिवसीय भंडारे के तीसरे दिन भारी भीड उमड़ी। तीन दिवसीय भण्डारे में लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोगों की भोजन सेवा की गई। सिविल लाइन पार्टी कार्यालय अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण रेलगाड़ियों से आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंच रहे है। भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, विश्राम की व्यवस्था की गई है। भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए है।


सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। उनके लिए भण्डारे के माध्यम से उनके लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। देर शाम तक हजारों लोगों ने भोजन किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की है।

भंडारें की व्यवस्थाओं के लिए जिला जीत सिंह, विपुल सिंह, सूरज सोनकर, अंकित दुबे, अनूप पांडे, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, नन्हे गुप्ता, जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद संतोष सिंह, श्री कृष्ण , बृजेन्द्र मनोज श्रीवास्तव, गणेश गुप्ता, राजकुमार सचदेवा को लगाया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव का रिजल्ट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya