गांधी संकल्प यात्रा में प्लास्टिक न अपनाने की अपील

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली क्षेत्र में निकली भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

रुदौली।रविवार दोपहर शुजागंज स्थिति शिव मंदिर पक्का तालाब से गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में किया गया।शुजागंज से निकली यात्रा का पड़ाव भिटौरा में होगा जहां ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अपनानें के साथ ही सरकार की नीतिओ की जानकारी दी जाएगी।संकल्प यात्रा में भारी संख्या में भाजपाइयो ने यात्रा में शामिल होकर नागरिको से गांधी के बिचारो को अपनाने की सीख दी।
सांसद लल्लू सिंह ने गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनता स पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए प्लास्टिक न अपनाने की अपील की। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई।यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओ द्वारा जनता को सरकार की नीतिओ व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देना है।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन,घनश्याम सिंह,आशीष शर्मा,लालजीत सिंह,मनोज मिश्रा,अंकुर सिंह,सत्य प्रकाश मिश्रा,हरिश्चन्द्र यज्ञसैनी,आंनद गुप्ता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya