फाइलेरिया अधिष्ठान द्वारा कराया गया लार्वानिरोधक छिड़काव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ समापन

अयोध्या। शासन के निर्देशों के क्रम में 1 मार्च से 31 मार्च तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या एवं स्वास्थ्य विभाग के फाइलेरिया अधिष्ठान द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में आज राम प्रकाश बिस्मिल, बहादुरगंज, राम मनोहर लोहिया, एवं हनुमान कुंड वार्ड में अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत फाइलेरिया अधिष्ठान द्वारा लार्वानिरोधक छिड़काव कराया गया। इसी के साथ आज विशेष अभियान पूर्ण हुआ। पूरे माह चले इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई, नालियों की सफाई व लार्वानिरोधक छिड़काव संयुक्त रूप से कराया गया। फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डी०के० श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, उनके व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के लोगों को वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं साफ सफाई हेतु जागरूक भी किया गया। क्षेत्र निरीक्षण में फाइलेरिया निरीक्षक एस०पी० मौर्या, दीपक तिवारी, वरिष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता पी०पी० पाठक, राम आशीष मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकर्ता शिव प्रसाद, मिथिलेश कुमार पाठक, अंशु कुमार श्रीवास्तव, शिव जी, विजय कुमार तिवारी, लल्लन यादव, राकेश तिवारी, भागीरथी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  समाज सेवियों की पहल पर सीएचसी को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya