अनूप पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम पाण्डेय को दिया समर्थन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डा हरिओम पाण्डेय को अपना समर्थन देते हुए बीडीसी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अनूप पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विजय की रणनीति पर विचार किया गया।

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी व पूर्व सांसद डा हरिओम पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। बीडीसी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय के समर्थन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। जनप्रतिनिधियों का अपार समर्थन पार्टी को मिल रहा है। चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन कर रहे है।

बीडीसी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने कहा कि भाजपा एमएलसी प्रत्याशी पूर्व सांसद डा हरिओम पाण्डेय को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए हम संकल्पित है। इसके लिए अपने समर्थकों के साथ बैठक करके प्रभावी रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya