डीआरएम पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य अतिथि ने विद्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन

अयोध्या। नगर के गंजा में स्थित डीआरएम पब्लिक स्कूल की नई बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या मंडल सत्येंद्र नाथ पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि राधेश्याम गुप्ता संभागीय लेखा अधिकारी अयोध्या एवं अजीत प्रताप सिंह डिप्टी आरएमओ अयोध्या ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी एवं प्रबंध निदेशक तुषार तिवारी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया । विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मौजूद लोगों को मन मोह लिया । मुख्य अतिथि सत्येंद्र नाथ पाण्डेय ने हर कक्षा में प्रथम आए बच्चों को पुरस्कृत किया ।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी ने अपने भाषण में कहा कि इस नई बिल्डिंग को बनाने का हमारा उद्देश्य बच्चों को अच्छी एवं आधुनिक शिक्षा देना है जिससे बच्चों को शहर छोड़कर बड़े शहरों में पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्हें हर सुविधाएं उनके निकटतम ही मिल जाए। प्रबंध निदेशक तुषार तिवारी ने बताया कि हमारे विद्यालय प्रांगण में एक नेशनल लेवल का स्विमिंग पूल भी तैयार है। इसी सत्र से बच्चों को स्विमिंग,हॉर्स राइडिंग, रोबोटिक्स एवं कराटे की भी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। जिससे कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल रहें।

विद्यालय की निर्देशिका सीमा तिवारी ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी द्विवेदी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। उद्घाटन कार्यक्रम में संतोष तिवारी,आमोद पांडेय, शिवाजी पांडेय,विनोद तिवारी,वीरेंद्र सिंह,सीमा यादव,ममता सिंह, सुशील श्रीवास्तव, कृष्ण केवल मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आरटीओ ने ट्रांसपोटर्स को नियमानुसार संचालन व प्रपत्र वैध रखने के दिये निर्देश

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya