अयोध्या से रवाना हुई अन्नपूर्णा माता की पुनर्स्थापना यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामलला के दरबाबार में अन्नपूर्णा माता की दुर्लभ प्रतिमा ने किया रात्रि विश्राम

अयोध्या। राम जन्मभूमि से माता अन्नपूर्णा की मूर्ति पुनर्स्थापना यात्रा निकली। रामलला के दरबार में माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा ने एक रात्रि विश्राम किया। अन्न के भण्डार भरने वाली, सनातन धर्मियों के आस्था का केन्द्र, भारत की अमूल्य धरोहर मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को लेकर आ रही रथ यात्रा को अयोध्या में दर्जनों स्थानों पर भक्तों ने अपनी श्रद्धा निवेदित की। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अहमदपुर टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन व भारत माता का जयघोष भी किया। रथयात्रा में शामिल लोगो का स्वागत किया गया।

प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक की अगुवाई में यात्रा अयोध्या पहुंची थी। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में रात्रिकाल में मां अन्नपूर्णा के रथ को रोका गया। रथयात्रा में चल रहे लोगो के विश्राम की व्यवस्था जानकी महल ट्रस्ट में की गयी थी। दूसरे दिन यात्रा का नेतृत्व प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। दर्शन पूजन के बाद रथ यात्रा ने अयोध्या से सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान किया।

रथयात्रा का स्वागत रानीमऊ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, राघवेन्द्र पाण्डेय, मवई में ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, आकाशमणि तिवारी, रुदौली में विधायक गोरखनाथ बाबा, ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह, शिवगोविन्द पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, महोली में डा अमित सिंह चौहान, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, कांटा चौराहा पर सत्य प्रकाश वर्मा, टोल प्लाजा पर अरुण तिवारी, पूरे काशीनाथ पर इं रणवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह, विकास सिंह, सहादतगंज पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, आलोक कुमार सिंह रोहित, चौक में आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, अमरेन्द्र सिंह, अमल गुप्ता डाभासेमर में ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, मसौधा में इंजीनियर रणवीर सिंह, अमरनाथ वर्मा, भरतकुंड में सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, बीकापुर में ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, राकेश पाण्डेय राना, सुनील मिश्रा, खजुरहट में कमलाशंकर पाण्डेय, पंकज सोनी, पंकज श्रीवास्तव, चौरे में वीरभान सिंह, सुनील सिंह राजपूत ने स्वागत किया। यात्रा के संयोजक महानगर में अरविंद सिंह व जिले में राघवेन्द्र पाण्डेय बनाये गये थे।

इसे भी पढ़े  रामनगरी की स्वच्छता के लिए लगाए गए 1546 सफाई कर्मी

अन्य स्वागत करने वालों में ओम प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, तिलकराम मौर्या, रवि शर्मा, बृजेन्द्र जायसवाल, विशाल सिंह बाबा, भरत श्रीवास्तव, देवेश तिवारी, शिवम सिंह शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya