-ठाकुर जी को लगाया गया 162 व्यंजनों का भोग
अयोध्या। अयोध्या धाम के राम कोट स्थित कनक भवन के पास श्री राम आश्रम में दीपावली के बाद भैया दूज के दिन अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को 162 व्यंजनों का भोग लगाया गया और सभी आये हुए राम भक्तों और श्रद्धालुओं को भगवान का प्रसाद वितरित किया गया।
श्री राम आश्रम के महंत जय राम दास ने कहना है कि अन्नकूट महोत्सव अयोध्या धाम के सभी मठ मंदिरों में मनाया जाता है, लेकिन श्री राम आश्रम में इसे दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाता है ताकि सभी लोग भगवान के भोग का प्रसाद ग्रहण कर सकें।
162 व्यंजनों का भोग
महंत जय राम दास ने बताया कि आज श्री राम आश्रम मंदिर में ठाकुर जी को 162 व्यंजनों का भोग लगाया गया है, जो भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी लोग इस अन्नकूट महा महोत्सव में सम्मिलित हों और भगवान के भोग का प्रसाद ग्रहण करें।
लंका विजय के बाद मनाया जाता है अन्नकूट महोत्सव
महंत जय राम दास ने बताया कि लंका विजय के बाद जब प्रभु श्री राम अयोध्या वनवास के बाद लौट के आए थे तो राज्याभिषेक के बाद अयोध्या वासियों ने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग प्रभु श्री राम को लगाया था, उसी को लेकर अन्नकूट महा महोत्सव बहुत धूम धाम से अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में मनाया गया है..