गाइड की समस्याओं को दरकिनार करने पर आक्रोश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन’ का हुआ गठन, दीपक भट्ट चुने गए अध्यक्ष

अयोध्या। पर्यटन विभाग के पंजीकृत टूरिस्ट गाइडों ने पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दोनों के द्वारा उनकी गंभीर समस्याओं को लगातार दरकिनार किए जाने के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वेश नाथ मिश्रा (सुड्डु मिश्रा) मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ गाइडों में दीपक भट्ट और अमित पाण्डेय ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में गाइडों ने तीखा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पर्यटन विभाग द्वारा प्रमाणित हैं और पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें परिचय पत्र मिला है। इसके बावजूद उन्हें पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सबसे गंभीर मुद्दा यह है कि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मंदिर गाइडों की मुख्य समस्या वी0वी0आई0पी0 पास/धारकों के साथ जाने की अनुमति न मिलना और ऐसी तमाम समस्यायों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा है। गाइडों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पर्यटन विभाग का यह उपेक्षापूर्ण रवैया अयोध्या की छवि को प्रभावित कर रहा है।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इन संस्थागत समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। ताकि गाइड सम्मानपूर्वक कार्य कर सकें और अयोध्या में पर्यटन सेवाएँ सुचारू रूप से चल सकें। गाइडों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए ’टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन, अयोध्या’ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ और अनुभवी गाइडों को निम्नलिखित पदों पर मनोनीत किया गया।

इसे भी पढ़े  शरद ऋतु में आधे घंटे देर से सोकर उठेंगे रामलला

जिसमे अध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार दीपक भट्ट, महामंत्री अमित पाण्डेय, एसोसिएशन की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में संदीप शर्मा, रंजीत पाण्डेय को नामित किया गया। बैठक में बादल पाण्डेय, उत्तम पाण्डेय, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,रवि कुमार गुप्ता, मनीष कुमार कुशवाहा, ऊषा मौर्या अजय कुमार,अखि़ल राय, विशाल, विशाल वर्मा सभी सहित बड़ी संख्या में पंजीकृत गाइड उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya