-पूर्व मंत्री व सपा नेता तेज नारायण पाण्डेय पवन ने किया सम्मानित
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के साकेतपुरी कालोनी में रहने वाली अनामिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनामिका मिश्रा के पिता महेन्द्रनाथ मिश्र गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता माधुरी मिश्रा गृहणी हैं। वर्ष 2023 में उनका विवाह आकाश पाण्डेय से हुआ, जो अयोध्या में निवास करते हैं। उनका ससुराल गोरखपुर के बासगांव में है। शैक्षिक पृष्ठभूमि में अनामिका ने वर्ष 2010 में हाईस्कूल, 2012 में इंटरमीडिएट, 2015 में बीएससी और 2017 में बीटीसी उत्तीर्ण किया।
बीटीसी में उन्होंने लगभग 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वर्ष 2018 से वह सहायक अध्यापिका के रूप में प्राथमिक विद्यालय कवलपुर, विकासखंड विक्रमजोत, बस्ती में कार्यरत हैं। अनामिका ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता हासिल की। वर्तमान में उनका 70वीं बीपीएससी साक्षात्कार 10 अप्रैल को प्रस्तावित है, जबकि 2025 पीसीएस मेंस भी उन्होंने दिया है।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चौथी रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अनामिका मिश्रा को उनके आवास पहुंचकर इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने महेंद्र मिश्रा की पुत्री अनामिका मिश्रा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चौथी रैंक में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्ट्रेट पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर जाकर इस शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनामिका मिश्रा ने जो शानदार सफलता हासिल की है वह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज सबसे बड़ी परीक्षा में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सभी सफल अभ्यर्थियों को जिन्होंने परिश्रम और त्याग कर इस परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता का नाम उज्ज्वल किया उन सभी अभ्यर्थियों को भी ढेर सारी बधाई और शुभकामना दी प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, हर्षित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।