सिन्धी काउन्सिल ऑफ इण्डिया के प्रदेश महासचिव बने अमृत राजपाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यकारिणी सदस्यों ने किया अभिनन्दन

अयोध्या। सिन्धी काउन्सिल ऑफ इण्डिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन दास लधानी की सुंस्तुतित पर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर एस0 कुमार द्वारा उ0प्र0 सिन्धी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष/मंत्री अमृत राजपाल को प्रदेश का महासचिव बनाने की घोषणा की। उक्त असवर पर अभिनन्दन समारोह हुआ जिसका संचालन पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व समाजसेवी सुखदेव साधवानी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एस0 कुमार ने कहा कि यह संस्था सिंधी समाज के सामाजिक व राजनैतिक उत्थान हेतु कार्यरत है। उन्होंनें कहा कि अमृत राजपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहयोग से पूर्व में सिन्धी अकादमी के उपाध्यक्ष रहते उन्होंने व उनकी टीम ने उनेक ऐतिहासिक व सामाजिक कार्य किये हैं।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अमृत राजपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन दास लधानी व प्रदेश अध्यक्ष एस0 कुमार सहित पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया व कहा कि उपरोक्त जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से सम्पूर्ण उ0प्र0 में सिन्धी समाज के सामाजिक व राजनीतिक उत्थान हेतु कार्य करेंगे व संस्था के उद्देश्यों को पूरा करते हुए समाज की दिशा व दशा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सिन्धी समाज को एक माला में पिरो कर सिन्धी समाज के सम्मानित मुखियाजनों, पंचायतों, बुजुर्गों, युवाओं को साथ लेकर व उनके आर्शीवाद व सहयोग से जल्द ही सम्पूर्ण प्रदेश में दौरा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेक्ष अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की जायेगी। इस मौके पर यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश लधानी व यूथ विंग के प्रदेश सचिव गिरधारी चावला, फैजाबाद चैप्टर के अध्यक्ष डॉ0 महेश सुरतानी, फैजाबाद यूथ विंग के अध्यक्ष उमेश जीवानी, सिन्धू सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मन्ध्यान, भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी, मुखिया मेवलदास, भीमनदास माखेजा, धर्मपाल रावलानी, बूलचन्द चुंगलानी, देव कुमार क्षेत्रपाल, नरेन्द्र क्षेत्रपाल, उपाध्यक्ष सुनील मन्ध्यान हरीश मन्ध्यान, अशोक मन्ध्यान, अर्जुनदास वाधवानी, कैलाश लखमानी सजय आहूजा, दिनेश खत्री, राकेश तलरेजा, वेद प्रकाश राजपाल, बलदेव हसानी, सोनू रामानी, अजीत मेघानी, नन्द किशोर, गोपी माखेजा, आनन्द केवल रामानी, संदीप मन्ध्यान, नरेश केवलरामानी, रतन राजपाल, गोल्डी वासवानी, प्रकाश मन्ध्यान, नितिन तोलानी, अमित वाधवानी, राजू गाइड, आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya