कृषि कानून के साथ-साथ एमएसपी पर बने कानून : राजेश सिंह चौहान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाकियू की 22 नवम्बर को होने वाली किसान महापंचायत होगी ऐतिहासिक

अयोध्या। आगामी 22 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी पिछली सारी महापंचायतों का रिकॉर्ड टूटेगा उक्त उदगार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान गांधी पार्क में भारतीय किसान यूनियन अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यकर्ता पंचायत में व्यक्त किया। श्री चौहान ने कहा कि तीनों कृषि कानून के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पिछले 1 साल से चल रही है भारत के किसान ठंडी गर्मी बरसात की परवाह न करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं फिर भी देश की हठधर्मिता सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर और दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में आगामी 22 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में किसान महापंचायत होगी जिसमें पूरे प्रदेश के कोने-कोने से लाखों लाख किसान पहुंचकर ऐतिहासिक पंचायत बनाने का काम करेंगे श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीएपी खाद नहीं मिल रही है।

किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है चीनी मिले नहीं चालू हो रही हैं पिछले वर्ष का भी गन्ना मूल्य बकाया पड़ा है जिस पर ब्याज नहीं मिल रही है इन सारी मांगों को लेकर के संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आगामी 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में महापंचायत होने जा रही है जो बहुत ही बड़े पैमाने पर होगी कार्यकर्ता पंचायत देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से जिला अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा श्रावस्ती तिलकराम वर्मा बलरामपुर बंसराज वर्मा गोंडा मोहनलाल वर्मा बहराइच ओम प्रकाश वर्मा बहराइच हृदय राम वर्मा बलरामपुर शिवनाथ वर्मा श्रीराम वर्मा  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने अपने जनपदों से भारी संख्या में किसानों को लेकर महापंचायत में भाग लेने का विश्वास दिलाया कार्यकर्ता पंचायत को प्रदेश सचिव किशन बिहारी वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह देवीपाटन मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला अरविंद यादव फरीद अहमद शोभाराम यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किएa

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन

पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने किया जनपद फैजाबाद कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का मालाओं से लादकर स्वागत किया गया

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya