स्पा सेंटर पर देह व्यपार का आरोप,वीडियो वायरल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जाँच में जुटी पुलिस को स्पा सेंटर बंद मिला

अयोध्या।नगर कोतवाली के नियावां क्षेत्र में रामपथ पर एक स्पा सेंटर पर ग्राहक के सामने लकड़ियों की ओर से परेड किये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर देह व्यापार का आरोप है। जाँच में जुटी पुलिस को स्पा सेंटर बंद मिला है। अभी प्रकरण में कोई शिकायत नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में स्पा सेंटर में एक युवक की ओर से विभिन्न लड़कियों को दिखाया जा रहा है और उनके रेट की बात की जा रही है। साथ ही रेट में छूट का भी हवाला दिया जा रहा है। सेंटर में काम करने वाला स्टाफ और ग्राहक के सामने एक-एक कर आ रही लड़कियां गैर जनपद की बताई जा रही हैं। केंद्र किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है।

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया से मामले की जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी चौक को तीन बार केंद्र पर भेजा हगया लेकिन हर बार वहां ताला बंद मिला।

इसे भी पढ़े  कैंसर के उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण : डॉ. शशांक चौधरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya