कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्थानीय लागों ने एसएसपी से की शिकायत

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र स्थित जमथरा रोड, बारादरी बहार शाह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन का कथित रूप से फर्जी कागजात के आधार पर बैनामा कर कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के दरबार तक पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान के तकिएदार द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर दिया गया। जब कथित खरीदार जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो क्षेत्रीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर बहार शाह कमेटी के सदस्य एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई।

कमेटी का कहना है कि यह कब्रिस्तान करीब ढाई सौ वर्ष पुराना है, जहां आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों की मिट्टी दफन की जाती है। ऐसे में यदि जमीन का बैनामा कर दिया गया तो दफन की परंपरा और धार्मिक व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। कमेटी के मोहम्मद सुहैल ने बताया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि तकिएदार ने फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कर दिया है। उन्होंने कहा कि “हमने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत करा दिया है और जांच की मांग की है,”। बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी जाहिद खां वारसी अरमान खान मन्नू सहित क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya