सभी पदाधिकारी यह सोचे कि बूथ कैसे मजबूत होगा : धर्मपाल सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। जनपद आगमन पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का नगर की सीमा सहादतगंज पर स्वागत किया गया। रामलला व हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरान्त उन्होने जिले व महानगर की पार्टी कार्यालय पर बैठकें ली। जिसमें प्रमुखतया बूथ प्रबन्धन व संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारें में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठकों में जिले, महानगर के, मण्डल स्तर व मोर्चो के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। करीब एक एक घंटे चली जिले व महानगर की बैठकों में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एक एक पदाधिकारी को उठाकर उसके दायित्व व कर्तव्यों के बारे में सवाल पूछे। जिसमें कुछ पदाधिकारी ने जवाब दिया।

परन्तु कुछ अपेक्षित जवाब नहीं दे पाये। जिन्हें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री विस्तार से दायित्व के बारें में समझाया। उन्होने अपने सम्बोधन के दौरान बूथ प्रबन्धन पर पूरा जोर दिया। मण्डल के पदाधिकारियों से जिले स्तर पर प्रवास के कार्यक्रमों के विषय में पूछा। संगठन द्वारा निश्चित किये गये कार्यक्रमों व उन्हे मनाने के तरीकों के बारें में भी उन्होने पदाधिकारियों से सवाल किये। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सोचे कि बूथ कैसे मजबूत होगा। जब बूथ मजबूत होगा तभी शक्तिकेन्द्र व जिला भी मजबूत होगा। प्रत्येक साठ व्यक्ति पर एक पन्ना प्रमुख का गठन किया जाय। पन्ना प्रमुख सक्रिय होना चाहिए। बूथ के गठन में यह विचार करना चाहिए कि यह सर्वस्पशी हो। समाजिक संतुलन का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।

प्रत्येक पदाधिकारी का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। जब हम लक्ष्य को निर्धारित करके काम करेंगे तभी हमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। हर बूथ स्तर पर व्हाट्सएप गु्रप का निर्माण होना चाहिए। हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुने जाने की व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं को करना होगा। बैठकों में क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी व महानगर की बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिले की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह उपस्थित रहे। इससे पहले सहादतगंज पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान

स्वागत करने वालें विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू अंशुमान मिश्रा, बब्लू मिश्रा उपस्थित रहे। स्वागत के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री ने अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। जिसके बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के यहां जलपान उन्होने किया। बैठक के उपरान्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सांसद लल्लू सिंह के आवास पर पहुंचे। सांसद लल्लू सिंह नेतृत्व में यहां भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागतोपरान्त यहां भोजन में प्रदेश संगठन महामंत्री पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya