परिक्षेत्र के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को मिला प्रशस्ति पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। परिक्षेत्र के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को प्रशंसनीय कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र परिक्षेत्रीय कार्यालय में आईजी ने प्रदान किया। बताया गया कि मासिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह ने विपिन कुमार मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर को जनपद सुलतानपुर में न्यायालय में दाखिल करने हेतु लम्बित आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट का सघन अभियान चलाकर एक अप्रैल तक कुल 748 मामलों में 589 में आरोप पत्र तथा कुल 561 अन्तिम रिपोर्ट के मामलों में से 534 में अन्तिम रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कराने के लिए,

शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या को लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए एक माह का सघन अभियान चलाकर जनपद में दिनांक 28 फरवरी तक लम्बित कुल 1075 विवेचनाओं में से 67.47 प्रतिशत अर्थात 723 विवेचनाओं का निस्तारण कराने, अनुराग वत्स पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी को लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में एक माह का सघन अभियान चलाकर जनपद में 28 फरवरी तक लम्बित कुल 1069 विवेचनाओं में से 59.61 प्रतिशत अर्थात 634 विवेचनाओं का निस्तारण कराने तथा आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना/क्रियान्वयन तथा शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं में महिला हेल्पडेस्क/1090 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी को वर्ष 2022 में कुल 75 अपहृताओं में 50 अपहृताओं को बरामद कराने तथा न्यायालय में दाखिला हेतु 1244 आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट में से 878 को न्यायालय में दाखिल कराने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya