दिल्ली में हिंसा के बाद अयोध्या में अलर्ट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस कर रही गश्त

अयोध्या। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद अयोध्या में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मिश्रित इलाकों में गश्त कर रही है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिला पुलिस की ओर से शहर क्षेत्र में 6 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों के निर्देश पर जनपद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील आबादी वाले इलाकों में रूट मार्च शुरू कर दिया है। शहर से गांव तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट और सक्रिय किया गया है। किसी विरोध प्रदर्शन अथवा प्रतिक्रिया की टोह लेने के लिए खुफिया कर्मियों के साथ सादी वर्दी में पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है। सभी को जिला प्रशासन की ओर से जनपद में लागू निषेधाज्ञा का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़े  संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में अव्यवस्थाओं की हुई शिकायत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya