मजदूरों का शोषण करने पर आमादा है सरकार: अखिलेश चतुर्वेदी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रम कानूनों में फेरबदलकर पूजीपति वर्ग को मालामाल करने के लिए

अयोध्या। श्रम कानूनों में संसद द्वारा भारी कटौती के विरूद्ध 99 श्रम सगठनों द्वारा राष्ट्र व्यापी विरोध दिवस के आवह्न पर जनपद में आल इण्डिया सेन्ट्रल कौंसिल आफ ट्रेड यूनियन्स की शाखा ने जिला मुख्यालय पर अपने प्रतिनिधि मंण्डल के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार सिंह को दिया गया।
ऐक्टू व खग्रामक प्रतिनिधि द्वारा कार्यकताओं के माध्यम से दिये गये ज्ञापन के बाद मदूरों को भी सम्बोधित किया गया। ऐक्टू के जिला संयोजनक राम भरोस ने बताया कि जब देश में मजदूर विरोधी सरकार है तब मजदूर हित कैसे होगा। श्रम कानूनों में फेरबदलकर पूजीपति वर्ग को मालामाल करने के लिए ही श्रम कानूनों का संशोधन किया गया है। खेग्रामस के राष्ट्रीय परिषद का अखिलेश चतुर्वेदी ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार पूंजी परस्त लोगों के हाथों गरीब बनकर रह गयी है। पूंजीपतियों के सुविधा अनुसार मजदूरों का शोषण करने के लिए यह पूरी तरह आमादा है। जिसका उदाहरण श्रम कानूनों में संशोधन करना है। जिसे मजदूर नहंी करेगा सरकार को सबक सिखाएगा और बडा अन्दोलन किया जाये। ज्ञापन को देने वाले अन्य साथीगण राजकपूर, सोहदरा चैहान,वीपतराम, लक्ष्मण , संदीप नन्द कुमार, जियालाल रामयश, आदि लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़े  निकेश यादव बने ‘चैंपियन ऑफ़ चैंपियन’
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya