रामराज्य की कामना को लेकर भाजपा कार्यालय में अखण्ड रामायण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामराज्य सर्वश्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना : लल्लू सिंह

अयोध्या। देश में रामराज्य की कामना को लेकर भाजपा कार्यालय में अखण्ड रामायण की शुरुवात वेदमंत्रों के बीच पूजन के साथ पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने शुरुवात की। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने सामूहिक रुप से रामायण की चौपाई का पाठ किया। मंगलवार को दोपहर तीन बजे हवन पूजन के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। इस दौरान महंत रामचंद्र दास परमहंस, महंत दिग्विजय नाथ, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंहल, जैसे रामजन्मभूमि आन्दोलन के दिवंगत अग्रणी नेताओं व शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने देश की एकता और अखण्डता को और बल प्रदान किया है। यह देश के प्रत्येक नागरिक की जीत है। राम का जीवन चरित्र हमें मर्यादा व आदर्श की शिक्षा देता है। रामराज्य एक सर्वश्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना है जहां भेदभाव रहित वातावरण होता है। किसी को दुखदर्द नहीं होता है। रामराज्य की इसकी परिकल्पना को आत्मसात करते हुए सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। रामायण का अध्ययन हमें मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा देता है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि कोर्ट के फैसले से न किसी की जीत हुई है और किसी की हार। फैसलें को सभी वर्गो ने स्वीकार किया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या नित विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। अब यहां पयर्टन में काफी बढ़ोत्तरी होगी। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों ने अयोध्या में सदा सद्भाव कायम रहने का भरोसा दिया है। फैसले के पहले व बाद में बाजार पूरी तरह से सामान्य रहा। व्यापारियों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। अब मंदिर निर्माण में व्यापारी वर्ग अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण रुप से निर्वाहन करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मिश्रा, कमलाशंकर पाण्डेय, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, रमेश सिंह, इंजीनियर रणवीर सिंह, पीएन राय, ब्रहमानंद शुक्ला, इन्द्रभान सिंह, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, पिंटू माझी, शिवम सिंह, अरविंद सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा, पवन चौरसिया, बाबूराम यादव, राजेश सिंह, दानबहादुर सिंह, रणधीर सिंह डब्लू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya