हवन-पूजन के साथ अखण्ड रामायण का हुआ समापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामराज्य की स्थापना का लिया संकल्प

अयोध्या। वेदपाठी बच्चो के द्वारा वेदमंत्रों के मधुर उच्चारण के बीच हवन पूजन व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रुप से गाये गये मनोहारी भजनों के साथ भाजपा द्वारा आयोजित अखण्ड रामायण का समापन हो गया। समापन के द्वारा रामजन्मभूमि आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिवंगत महंत रामचन्द्रदास परमहंस, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंहल व शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी गयी। देश में रामराज्य की स्थापना की कामना के साथ भाजपा कार्यालय में अखण्ड रामायण व हवन पूजन का आयोजन किया गया था।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को अपने भीतर रखते हुए हम विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे है। आपसी सौहार्द व समरसता का वातावरण हर जगह दिखाई दे रहा है। अयोध्या के चरणबद्ध विकास को लेकर संतो व श्रद्धालुओं की मंशा को संसद से लेकर विभिन्न माध्यमों में उठाया गया। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं अयोध्या को प्रदान की है। अखण्ड रामायण के आयोजन के माध्यम से भारत माता को वैभवशाली बनाने की कामना की गयी। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि अयोध्या में पयर्टन की सम्भावनाओं में अत्याधिक बढ़ोत्तरी होगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार रामराज्य की अवधारणा को सम्बल प्रदान करते हुए बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को प्रदान कर रही है। विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल की राह पर तेजी से बढ़ रही है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह है। इस अवसर पर जिला प्रभारी शेषनारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, विजय गुप्ता, डा सत्येन्द्र त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, गोरकन द्विवेदी, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, रमेश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मुन्ना सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, नलिनी श्रीवास्तव, विकास सिंह, अशोक मित्रा, इन्द्रभान सिंह, रामधीरज पाण्डेय, मनोज वर्मा, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, शिक्षक नेता धीरेन्द्र सिंह, विशम्भर सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, शिवनारायन तिवारी, संतोष सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा, मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya