विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को विजय दिलाने में पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बस्ती जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। प्रदेश में आसन्न विधानसभा उप चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस भी अपना दावा पेश करेगी जिसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी शक्ति से उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने में लगेंगे। 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा का इस उपचुनाव में भी हवा निकल जाएगी।

इंडिया गठबंधन दमदारी से सभी 10 विधानसभा सीटों को जीत कर भाजपा का प्रदेश में हवा निकाल देगी। यह कहना है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। प्रदेश अध्यक्ष सुल्तानपुर से बस्ती जनपद जाते समय कुछ देर अयोध्या में रुके जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

गरीबों, पीड़ितों की समस्याएं शासन प्रशासन से लड़ कर हल कराएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर अपील की कि वह उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उपचुनाव की सभी 10 सीट गठबंधन जीतेगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी ।

कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह गरीबों, पीड़ित और जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनके निराकरण के लिए शासन प्रशासन से लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाएं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्री राय को आश्वासन दिया कि अयोध्या जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ उपचुनाव में प्रत्याशी को विजय बनाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल , युवा नेता अंकुर खत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजकुमार पांडे,भीम शुक्ला, अनिल तिवारी,अनिल सिंह, अब्दुल हकीम, बलबीर सिंह, तारिक रुदौलवी, सिराज मुस्तफा, रोहित यादव, मोहम्मद आरिफ, बसंत मिश्रा, दिनेश चौधरी, डॉ रविकांत श्रीवास्तव महताब आलम, रामसूरत सोनी, फ्लावर नकवीराम अवध आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya