अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 200 करोड़ की स्वीकृति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एयरपोर्ट के निर्माण अयोध्या में पयर्टन की सम्भावनाओं को मिलेगा बल: वेद गुप्ता 

अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदान की 200 करोड़ की स्वीकृति

अयोध्या। अयोध्या विधायक  ने जिले में सिविल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अनुपूरक बजट में 200 करोड़ की स्वीकृत प्रदान किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण होने के बाद अयोध्या को पयर्टन की सम्भावनाओं को काफी बल मिलेगा। यहां विदेशी सैलानियों की आमद सम्भव होगी।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए हमेशा से तत्पर रही है। आयोजनों के माध्यम से अयोध्या को विश्वपटल पर रखने का कार्य सरकार के माध्यम से हुआ। दीपोत्सव तथा समरसता कुम्भ से अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व को पूरी दुनिया ने जाना है। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के नाम पर हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी। उनका यह एलान अब वास्तविक रुप लेने जा रहा है। जिले की जनता के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां अयोध्या के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित है।

इसे भी पढ़े  अब डोगरा रेजिमेंटल के जवान सीखेंगे कृषि-बागवानी के गुण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya