बिना महिलाओं के कृषि कार्य अधूरा : ज्योति सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जनपद स्तरीय महिला कृषक गोष्ठी व मेला का हुआ आयोजन

अयोध्या। कृषि विभाग ने बीज विकास निगम डाभासेमर पर बुधवार को जनपद स्तरीय महिला कृषक गोष्ठी एवं किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने उपज बढ़ाने व फसल अवशेष से जैविक खाद बनाने व फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानि के बारे में टिप्स दिए। मेले में कृषको को अनुदान पर कृषि यंत्र वितरण किया गया। मेले मे मिशन नारी शक्ति विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए महिला शक्ति के रूप में आई खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर ज्योति शर्मा ने किसानों से कहा कि महिलाओं के बिना कृषि का काम संभव नहीं है इसलिए खेती महिलाओं के बिना अधूरी है उन्होने फसल अवशेषों को खेतों में जलाने के बजाय सड़ा कर जैविक खाद बना ले या मिट्टी में मिला दे। जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति तो बनेगी साथ-साथ खाद के खर्च पर करीब दो हजार प्रति हेक्टेयर की बचत भी होगी। गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा फसल अवशेष जलाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मिट्टी के पोषक तत्वों में अत्याधिक क्षति एवं मिट्टी के भौतिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। गोष्टी में उप कृषि निदेशक डा.अशोक कुमार ने कहा फसल अवशेष जलाने से वायु की गुणवत्ता में कमी, आंखों में जलन ,त्वचा रोग तथा सूक्ष्म कणों के कारण जीर्ण हृदय एवं फेफड़े की बीमारी भी होती है द्य उन्होंने कहा फसल अवशेष खेतों में मिलाने से मिट्टी उपजाऊ व पैदा होने वाला अनाज उच्च गुणवत्ता युक्त होता है। गोष्टी में कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक डॉ शशिकांत यादव, डॉ.पीके सिंह में औद्योगिक फसलो ,डॉ.देश दीपक सिंह ने पशुपालन, डॉ. पंकज सिंह ने रवी की गेहु व गन्ना व सहायक विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार पाण्डेय में फसलों के रखरखाव व खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया। गोष्टी में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ अनामिका त्रिपाठी महिला अधिकार समिति की अध्यक्ष ज्ञानमती कोरी ने महिलाओं को नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान नारी स्वालंबन होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी । किसान मेले डॉ अनामिका त्रिपाठी, ज्ञानमती कोरी माधवपुर दीपमाला अंतपुर ,रीता देबी कोटसराय ,पूनम सिंह बभनियावा, ज्ञाना देवी परसऊ मीना देवी शाहपुर ,लाजो व जय श्री शुक्ला डाभा सेमर को साल व बुके देकर सम्मानित किया गया। किसान मेला मे किसान मेला में उप परियोजना निदेशक प्रवीण बरनवाल, एडीओएजी रमेश चंद्रा, धनंजय सिंह ,राम यश गुप्ता वरिष्ठ लिपिक हितेश सिंह, जोगिंदर सिंह बीज विकास निगम के प्रभारी पीके सिंह सहायक निदेशक भूमि परीक्षण सौरभ वर्मा , वी एल विश्वकर्मा सहित सैकडो किसान मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya