नियुक्ति निर्देशों का पालन करने में कृषि विवि कुमारगंज अग्रणी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

76 वस्तु विशेषज्ञों को प्रदेश के पूर्वांचल के 25 विज्ञान केंद्रों में मिली नियुक्ति

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मे कार्यरत पूर्वांचल के 25 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 76 वस्तु विशेषज्ञों की नियुक्ति कर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 100 दिन के अंदर नियुक्ति निर्देशो का पालन करते हुए एवं कृषि मंत्री के सहयोग से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्यरत 25 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के चयन का कार्य प्रारंभ कर 76 विषय विशेषज्ञों वैज्ञानिकों की नियुक्ति का आदेश निर्गत कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहां की पूर्वांचल के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर वैज्ञानिकों की नियुक्ति करने से पूरे पूर्वांचल के किसानों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे कृषि के क्षेत्र में पूर्वांचल के किसान लाभान्वित हो सकेंगे, तथा वर्तमान में खरीफ के सीजन मे तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। डॉ सिंह ने बताया कि शिक्षण एवं शोध के पदों को भी शीघ्रातिशीघ्र भरे जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जिसे आगामी माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत 11 वर्ष पूर्व कृषि विज्ञान केंद्रों पर नियुक्ति की गई थी, और वर्तमान में यह सभी पद रिक्त थे। इस नियुक्ति आदेश से सभी 25 कृषि विज्ञान केंद्र के रिक्त पद पर नियुक्ति कर दी गई। जिस पर सभी वैज्ञानिक आगामी सप्ताह तक अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। नियुक्ति की खबर प्राप्त होते ही पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर व्याप्त हो गई तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों में यह चर्चा का विषय है कि निष्पक्ष एवं अच्छे वैज्ञानिकों के चयन से निश्चित रूप से पूर्वांचल का विकास होगा।

इसे भी पढ़े  सपा व कांग्रेस को मुस्लिम बूथों पर खोजने पड़ेंगे एजेन्ट : केशव प्रसाद मौर्या

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya