16 माह बाद ट्रस्ट अध्यक्ष ने किया रामलला का दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राम मंदिर निर्माण के कार्यों का किया अवलोकन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने रविवार को लगभग 16 माह बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पहुंच रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।

इस दौरान उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते यह असंभव कार्य संभव हो रहा है।कुशल इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तीव्रता से कार्य हो रहा है। ऐसा लग रहा है की दो वर्षों के उपरांत श्रीराम लला अपने गर्भ गृह में अवश्य विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने कहा हिक मैं सदैव कहता रहा की देश और प्रदेश की बागडोर कुशल और कर्मठ हाथों में है यानी मोदी और योगी के रहते ही मंदिर निर्माण की समस्या का समाधान हो जाएगा जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हो भी गया। उन्होंने कहा लक्ष्य अगर पवित्र और धर्म संगत हो तो स्वयं परमात्मा सहयोग करते हैं। यहां तो स्वयं परमात्मा विराजमान होने वाले हैं।दास ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार समाज हित में लगातार कार्य कर रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से संपूर्ण देश में मोदी जी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ लोग हर्षित हैं। इस दौरान छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास पंजाबी बाबा ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, संत जानकी दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।


बताते चलें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास 05 अगस्त को संपन्न हुए भूमि पूजन के उपरांत राम लला के दर्शन पूजन व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे थे। महंत नृत्य गोपाल दास महाराज कोरोना महामारी के कारण विगत एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya