दीपोत्सव को लेकर घाटों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए  मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अयोध्या के घाटों का निरीक्षण किया गया।

स्थल पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, सीडीओ अनिता यादव, पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त के साथ विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। प्रो0 वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी घाटों की कमियों को शीघ्र निस्तारित किए जाने का अनुरोध किया। जिससे समय से दीपोत्सव की तैयारियों का अंतिम रूप दिया सके। जिला प्रशासन ने शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया।

रामनगरी में पांचवे दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीए बिछाने एवं रामायणकालीन प्रसंगों को उकेरने के लिए 23 अक्टूबर से चित्राकंन का कार्य कराया जा रहा है। जो 30 नवम्बर तक चलता रहेगा। दीपोत्सव में 12 हजार वालंटियर लगाये गये है। इनके द्वारा 9 लाख दिए बिछाये जायेंगे। वालंटियर द्वारा 7 लाख 51 हजार दीए जलाये जायेंगे।

इसे भी पढ़े  हाइवे पर वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya