भाकियू धरना को सज्ञान में नहीं ले रहा प्रशासन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आक्रोशित कार्यकर्ता 11 को करेंगे बड़ी पंचायत

अयोध्या। भा0कि0यू0 (टिकैत) द्वारा किसानो की 22 सूत्रीय मांगो को लेकर 29 से हेमू कालणी का पार्क में चलाये जा रहे धरने पर जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी किये जाने से कार्य कर्ताओं ने असंतोष व अक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आगामी 11 अगस्त को धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी बड़ी पंचायत का फैसला लिया गया है। जिसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद मंडल सचिव फूल चन्द्र यादव मंडल प्रमुख महासचिव ने दिया पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यख मा0 केतकी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा0 दीवान चन्द्र चैधरी आदि प्रदेश व राष्ट्र के नेता प्रमुख रूप से अतिथि के रूप मे आयेंगे जिला अध्यख सुमन पाण्डेय ने बताया कि रानी बाजार पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर सीमा जी द्वारा बड़े पैमाने पर किसानो के साथ धोखा-धड़ी किया है जिस पर अभी तक उनके ऊपर एफ0आई0आर0 दर्ज नही हुआ जो लीपा-पोती का प्रमाण है भा0कि0यू0 कार्यकर्ता रविन्द्र कुमार मिश्रा का 182000 रू0/ पोस्ट मास्टर सीमा जी ने हड़प लिया वही दर्जनो खाता धारको का पैसा अपना ही अंगूठा लगाकर निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट आॅफिस के अधिकारी बचाने में लगे है खण्डासा चैकी के दरोगा राहुल पाण्डेय द्वारा भा0कि0यू0 के पदाधिकारी को अस्लील तरीके से भद्दी-भद्दी गालिया व धमकी देना का काम किया है जिसका साक्ष्य है। फिर भी शासन प्रशासन बचाने में लगा हुआ है पूरा बाजार के जे0ई0 हिम्मत सिंह द्वारा 10000 रू0/ लिया गया है जिनपर कार्य नही हुई है गन्ने का मूल का भुगतान खाद्य की बिक्री मे काला बजारी और 22 सूत्रीय मांगो को लेकर 29 जुलाई 2019 से लेकर आज 10 वा दिन धरना जारी रहा 11 अगस्त निर्णय लिया गया निर्णायक आन्दोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya