श्रीराम एयरपोर्ट निर्माण में किसानों की जमीनें डरा धमका कर ले रहा प्रशासन : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व मंत्री ने अफसरों को चेताया, छह माह बाद आएगी सपा की सरकार

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में लोकतांत्रिक व निष्पक्ष चुनाव के बजाए अफसर भाजपा एजेंट बनकर कार्य न करें। महज छह महीने बाद प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी। जिसमें कार्रवाई भी सम्भव है। यह चेतावनी सपा से पूर्व राज्यमंत्री रहे तेज नरायन पांडेय पवन ने रविवार को प्रेसकांफ्रेस कर अधिकारियों को दी है।

पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने प्रेसकांफ्रेस में धरमपुर, कुटिया, गंजा आदि गांवों के किसानों को भी पत्रकारों के समक्ष पेश किया। बताया कि श्रीराम एयरपोर्ट निर्माण में इनकी जमीनें डरा धमका कर प्रशासन ले रहा है। पीड़ित किसान रामलोट ने बताया कि इतना ही नहीं विरोध करने पर फर्जी मुकदमा लादा जा रहा है। इसका एक कारण ब्राह्मण होना भी है। पवन पांडेय ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के खिलाफ धरमपुर, कुटिया, गंजा आदि गांवों के किसान नहीं हैं। ये अपनी जमीन भी देना चाहते हैं लेकिन सरकार इन्हें उचित मुआवजा नहीं दे ही।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित गांवों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए। जिसके बाद छह गुना मुआवजा दे। जिससे किसान अपनी जमीन के बदले मुआवजे की धनराशि से विजनेस कर परिवार का भरण पोषण कर सकें। वही किसानों पर फर्जी मुकदमा व उनका उत्पीड़न बन्द करें। कहा कि समाजवादी पार्टी पिछले दो साल से किसानों की लड़ाई लड़ रही है। सरकार की मनमानी नही चलने दी जाएगी।

पूर्वमंत्री पवन पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के रवैये की भर्त्सना की। गोरखपुर, बस्ती व पश्चिमी उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी तथा अन्य दलों के प्रत्याशियों को जिस तरह नामांकन करने से पहले रोका गया, जिनका नामांकन हुआ उनके पर्चे खारिज कर दिए गए। प्रस्तावकों को प्रताड़ित करने के साथ पहुंचने नहीं दिया गया उसे प्रशासनिक गुंडई करार देते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए चेतावनी दी। कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। छह माह ही प्रदेश की योगी सरकार के है जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पुलिस और प्रशासन के अफसर नहीं चेते तो उन पर कार्रवाई भी होगी।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह

पवन पांडेय ने सलाह दी कि सिविल सर्विसेज की अथक तैयारी के बाद आईएएस, आईपीएस बनते हैं। जिस तरह से प्रदेश सरकार के एजेंट व भाजपा कार्यकर्ता बनकर पंचायत चुनाव कराया जा रहा वह पद की गरिमा के खिलाफ है। गरिमा को बनाए रखते हुए सपा के जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बन्द करें। निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराएं। सत्ता के सेमीफाइनल वाले इस चुनाव में जनता ने पहले ही योगी सरकार को नकार दिया है। 70 प्रतिशत से अधिक पूरे प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के जीते हैं।

तहसील कर्मियों पर पवन पांडेय ने लगाए गम्भीर आरोप

श्रीराम एयरपोर्ट के लिए जमीन के अधिग्रहण मामले में धर्मपुर के किसानों के साथ प्रेसवार्ता पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने जिला प्रशासन पर तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि धर्मपुर के किसान का राशन का कोटा निरस्त कर दिया गया। तहसील के सामने जा रहे किसान के मोटरसाइकिल की चाबी निकाली गई।

तहसील कर्मियों पर तहसील में बंधक बनाने का आरोप लगाया। एयरपोर्ट में उचित मुआवजा को लेकर अड़े किसानों के साथ गुंडे जैसे व्यवहार किया गया। धर्मपुर निवासी नरेंद्र देव तिवारी और उनके बेटे को तहसील में बंधक बनाने का आरोप लगाया। कहा कि जमीन का बैनामा करने के बाद ही छोड़ा गया।सपा नेता पवन पांडे ने तहसील कर्मियों पर किसान को बंधक बनाने का आरोप लगाया। कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में जमीन अधिग्रहण में जोर जबर्दस्ती के साथ ही किसानों को उचित मुआवजा भी प्रदेश सरकार नहीं दे रही है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya