दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने की संतो के साथ बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संतों के व्यक्तिगत व वाहन पास उपलब्ध कराने का आश्वासन

अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों व संतों की संयुक्त बैठक हुई। प्रमुख संतों ने एक स्वर में प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि हम लोग, आप सभी के प्रयास की सराहना करते हैं।प्रशासन द्वारा संतों के व्यक्तिगत व वाहन पास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है वह एक सराहनीय पहल है। दीपोत्सव कार्यक्रम की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर तोरणद्वार बनाये जाएं।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की व्यवस्था करायी जाय।महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास, महंत राजकुमार दास, महंत वैदेही शरण, महंत मैथिलीशरण, महंत दिनेशाचार्य, महंत राम दास, महंत कृपालु दास, महंत राजू दास के अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक संत एवं महात्मा मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा संत महात्माओं के सुझावों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, एसएसपी प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुवन सिंह, उपसूचना निदेशक डा. मुरलीधर सिंह सहित दीपोत्सव से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़े  होमियोपैथी दवाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya