फैसले के मद्देनजर अयोध्या पहुंचे एडीजी आशुतोष पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सिपाहियों की छुट्टी बीच में ही हुई रद्द

अयोध्या। विवादित प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की कामन संभालने के लिए एडीजी अभियोजन आशुतोष पाण्डेय ने पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। वह अधिकारियों संग बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आशुतोष पाण्डेय को शासन ने अनुभव के आधार पर अयोध्या भेजा है। एडीजी आशुतोष पाण्डेय अयोध्या मसले पर फैसला आने तक डेरा डाले रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों को फाइनल टच देंगे। पूर्व में अयोध्या में हुई धर्म संसद को एडीजी आशुतोष पाण्डेय ने ही सकुशल सम्पन्न कराया था। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश शासन ने इन्हें सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद को अयोध्या भेजा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद प्रकरण में उच्चतम न्यायालय की ओर से निकट भविष्य में फैसला सुनाए जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन स्तर से ही छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े  अमेरिकी टैरिफ पर पीएम की चुप्पी देश की संप्रभुता को गिरवी रखने के समान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya