अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति की जानी हकीकत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पटंरगा, मवई, रूदौली, रौनाही व महिला थाने में देखा हेल्प डेस्क

अयोध्या। प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट ’मिशन शक्ति’ के क्रियान्वयन तथा थानों पर बनाए गए हेल्पडेस्क की क्रियाशीलता की हकीकत जानने अपर पुलिस अधीक्षक शुभ्रा भाष्कर सोमवार को अयोध्या पहुंचीं। कई एक थानों का निरीक्षण भी किया। महिलाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों के प्रति जागरूकता तथा आत्मसुरक्षा के गुर सिखाने को लेकर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति की शुरुआत पूरे प्रदेश में की है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के थानों पर बने महिला हेल्पडेस्क व जनपद में क्रियाशील एण्टी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट का जायजा लेने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक शुभ्रा भाष्कर जनपद के थानों पर पहुंचीं। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के रेण्डम चेकिगं कराने जाने के निर्देश के क्रम में थाना पटंरगा, मवई, रूदौली, रौनाही, कैण्ट, कोतवाली नगर, महिला थाना, पूराकलन्दर, बीकापुर व जनपद में क्रियाशील एण्टी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक शुभ्रा भाष्कर को निरीक्षण में सबकुछ सही मिला। महिला हेल्पेडेस्क की कार्य प्रगति से संतुष्ट रहीं। और आगे भी इसी तरह से कार्य करने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति कार्यक्रम जनपदीय पुलिस नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी श्रुति गुप्ता भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya