दीपोत्सव तैयारी की जमीनी हकीकत जानने रामनगरी पहुंचे अपर मुख्यसचिव गृह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अफसरों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण औऱ बैठक

अयोध्या। इसबार दीपोत्सव लगातार तीन दिन 11 नवम्बर से होगा। लेजर लाइट्स से आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगा। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को अपर मुख्यसचिव (एसीएस होम) अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में इसबार चौथा दीपोत्सव 11 से होगा। एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने अयोध्या पहुंचकर राम की पैड़ी पर तैयारियां देखीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीपोत्सव को भव्य बनाने को लेकर चर्चा भी की। राम नगरी में दीपोत्सव इस बार और अधिक भव्य करने की योजना है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड-19 के नियमों के पालन के साथ करीब 6 लाख दीये एक साथ जगमगाएंगे। रविवार को अयोध्या पहुंचे एससीएस सूचना, डीजी इंटेलिजेंस,एडीजी कानून व्यवस्था, डायरेक्टर सूचना विभाग ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और भजन संध्या स्थल की तैयारी की प्रगति की समीक्षा की। पर्यटन विभाग की ओर से इस बार दीपोत्सव में अनोखी की व्यवस्था की गई है। लेजर लाइट से अतिशबाजी की जाएगी। शासन और प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि लोगों की भीड़ कम आए। भव्य दीपोत्सव का लाइव दर्शन कराने के लिए सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। दीपोत्सव में सुरक्षा के लिहाज से सुदृढ व्यवस्था होगी। राम सीता लक्ष्मण पुष्पक विमान से उतरेंगे। मंच पर राज्याभिषेक होगा। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी दीपोत्सव में शामिल होंगे। संतों को सम्मानित किया जाएगा। अयोध्या पहुंचे एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि इस बार डिजिटल दीपावली मनाई जाएगी। देश, विदेश में बैठे लोग डिजिटल राम मंदिर में दिया जला सकते हैं। प्रदेश सरकार के बड़े अफसरों ने राम लला का दर्शन भी किया।अयोध्या मे दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी, राम कथा पार्क व साकेत महाविद्यालय समेत संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya