मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लुका-छुपी खेलती बच्ची को दबोच ले गया था राजन

अयोध्या। सात वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैरागपुरा में बुधवार रात करीब 9ः30 बजे सात वर्षी मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी तभी आरोपी ने मासूम को दबोच लिया और अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था। जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था। मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस इस वक्त आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya