शिक्षक धर्म प्रकाश यादव का आकस्मिक निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। हैरिंगटन गंज ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राय का पुरवा में सहायक अध्यापक धर्म प्रकाश यादव का निधन हो गया है। धर्म प्रकाश यादव दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती थे और उन्हें यकृत रोग से समस्या थी। उनकी उम्र लगभग 48 वर्ष की थी। कल गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सूबेदार का पुरवा रनापुर के निवासी थे और उन्हें दोलड़के और दो लड़कियां हैं। धर्म प्रकाश यादव जी प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके आकस्मिक निधन से उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और लोग स्तब्ध थे कि यह सब अचानक कैसे हो गया।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya