अभय यादव बने मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का किया इजहार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता अभय यादव दद्दा को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने सूची जारी करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की है, उसी के अनुसार अयोध्या के समाजवादी युवा नेता अभय यादव दद्दा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा की है कि वह पार्टी के प्रचार प्रकार के साथ आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इस महत्वपूर्ण पद को प्राप्त करने पर अभय यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी तीन सौ पार सीटें जीतकर अपनी सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएगी और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। जिसके लिए वह पहले से ही समाजवादी पार्टी से युवाओं, वृद्धों और महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए निरंतर जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार भी अपनी टीम के साथ करते आए हैं।

श्री यादव ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव व हमारे पिता तुल्य मुलायम सिंह यादव ने जो रास्ता हम युवाओं को दिखाया है हम उस पर निरंतर आगे बढ़ेंगे और समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले सहित प्रदेश के पदाधिकारियों युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

श्री यादव के आवास पर निरंतर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यादव के शपथ ग्रहण करने के उपरांत जनपद आगमन पर जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान समारोह करने की योजना बनाई जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya